रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई का निधन, सीएम साय ने जताया दुख

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की सीनियर नेता और पार्टी की मातृ शक्ति कही जाने वाली रजनी ताई उपासने का बुधवार को निधन हो गया। वह राजधानी रायपुर की पहली महिला विधायक थीं। रजनी ताई उपासने की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय समेत पार्टी के सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया है। रजनी ताई 1978 में कांग्रेस के कद्दावर नेता को चुनाव हराकर विधानसभा पहुंची थीं। वह रायपुर की पहली महिला विधायक थीं।

सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा – रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने जी की पूज्य माताजी श्रीमती रजनी ताई उपासने जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनसेवा और समाज हित के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

साथ ही साथ वर्तमान और पूर्व नेताओं ने रजनी ताई के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके योगदान और लोकसेवा को हमेशा याद किया जाएगा।

Hot Topics

Related Articles