जियाउल खान ,रायपुर। आदर्श मित्रता दिवस के अवसर पर मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम एवं सर्व आस्था मंच के संयुक्त तत्वावधान में विमतरा ऑडिटोरियम में “आदर्श मित्रता सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना था।
समारोह में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित विभिन्न समाजों के मित्रों के एक समूह ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और मित्रता की मिसाल पेश की। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी यादें साझा कीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में इंडियन पब्लिक स्कूल, होली क्रॉस, मदर मैरी, थेलेसियम एकेडमी, एपीजे अब्दुल कलाम एकेडमी, माता सुंदरी, नूरानी एवं इकरा स्कूल के विद्यार्थियों ने ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सैय्यद अकील ने किया। मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम के अध्यक्ष शकील अहमद, कार्यक्रम संयोजक नज़र हसन हुसैनी, सचिव आबिद खान तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सैय्यद फैजल रिज़वी ने की।
मुख्य वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, स्वामी बृजनाथ आनंद (विवेकानंद आश्रम), बिशप विक्टर हेनरी, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी हसन अली, शदाणी दरबार के प्रवक्ता नंदलाल तथा AIIEA के अध्यक्ष डी.आर. महापात्रा शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, मित्रता और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाशंकर व्यास, मजहर खान और वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नूर मोहम्मद कुरैशी, बशीर खान, ज़फर, अमजद, हाशिम, मनमोहन सैलानी, सेबेस्टियन, प्रेमशंकर गौंटिया, रफीक खान, सितारा खान सहित मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम एवं सर्व आस्था मंच के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।






