श्री कुलेश्वर नाथ बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा विशाल भोजन प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया

युवराज सिन्हा, गरियाबंद,राजिम। पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर कुलेश्वर महादेव मंदिर आने वाले समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं कांवरियों के लिए लोमस ऋषि आश्रम, नवापारा राजिम में श्री कुलेश्वर नाथ बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा विशाल भोजन प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया है।यह पुण्य सेवा सावन के प्रथम दिवस से लेकर सावन पूर्णिमा तक लगातार 30 दिनों तक संचालित होगी। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु एवं कांवरिया भाई-बहन प्रेम, श्रद्धा और सेवा भाव से स्वादिष्ट, सात्विक एवं भरपेट भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। परिवार सहित आने वाले भक्त भी इस दिव्य प्रसादी का लाभ लेकर स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे हैं।आज मुझे भी इस पावन भंडारे में बड़े भैया श्री रवि शंकर साहू जी के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं आयोजक समिति के सभी सेवाभावी सदस्यों के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं साधुवाद व्यक्त करता हूँ। उनकी निस्वार्थ सेवा वास्तव में शिवभक्ति का अनुपम उदाहरण है।आप सभी से विनम्र आग्रह है कि यदि श्रावण मास में धर्मनगरी राजिम, नवापारा पधारें, तो लोमस ऋषि आश्रम अवश्य पहुँचें, महाप्रसाद ग्रहण करें, बाबा कुलेश्वर महादेव के दर्शन करें और उनके असीम आशीर्वाद के पात्र बनें।

 

Hot Topics

Related Articles