रायपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का उत्साह : अशोक सिन्हा

( विद्या भूषण वर्मा धरसींवा )राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्कूली विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे परिसर और यात्रा मार्ग पर हाथों में तिरंगा लिए लोगों में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने कहा कि “तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया है। आज रायपुर में निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा इस बात का प्रमाण है कि देश का हर नागरिक राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और गौरव को लेकर सजग है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभर में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को अभिव्यक्त करे तथा ‘विकसित भारत @ 2047’ के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प ले।

श्री सिन्हा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्र प्रथम की भावना आज पूरे समाज में मजबूत हो रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है और राष्ट्रहित हमारा सर्वोच्च संकल्प है।” — अशोक सिन्हा

प्रदेश महामंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़


 

Hot Topics

Related Articles