सामान्य सभा में गूंजे जनहित के मुद्दे, युवा पार्षद रोशन सोनी ने अवैध निर्माण और राशन कार्ड में धांधली उठाई` बलानी चौक नाले पर निर्माण से जलभराव का खतरा, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की भी जांच की मांग मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव

सामान्य सभा में गूंजे जनहित के मुद्दे, युवा पार्षद रोशन सोनी ने अवैध निर्माण और राशन कार्ड में धांधली उठाई`
बलानी चौक नाले पर निर्माण से जलभराव का खतरा, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की भी जांच की मांग
मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव

नगर पालिका परिषद मुंगेली की सामान्य सभा की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान एंड्रुज वार्ड के युवा पार्षद रोशन सोनी ने जनहित से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाते हुए नगर पालिका प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की।

बलानी चौक नाले पर अवैध निर्माण, जलभराव का खतरा

पार्षद रोशन सोनी ने सबसे पहले शहर में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने विशेष रूप से बलानी चौक क्षेत्र में नाले पर हो रहे अवैध निर्माण पर गंभीर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि नाले की प्राकृतिक जल निकासी को प्रभावित करने वाला निर्माण भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।
यदि नाले पर निर्माण कर दिया गया और जल निकासी का रास्ता बाधित हुआ तो बरसात में नाले का पानी जाएगा कहां? इससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव, सड़कों पर पानी और आम लोगों के घरों-दुकानों तक पानी पहुंचने की स्थिति बन सकती है।

पार्षद ने प्रशासन से ऐसे निर्माणों की जांच कराकर नियम विरुद्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा
पार्षद सोनी ने शहर में सड़क किनारे एवं सरकारी जमीनों पर हो रहे निर्माण कार्यों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या नियम विरुद्ध निर्माण भविष्य में शहर की व्यवस्था के लिए गंभीर समस्या बन सकता है।

उन्होंने मांग की कि नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे सभी निर्माणों का स्थल निरीक्षण एवं दस्तावेजों की जांच कराई जाए। जहां निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाए, वहां नियमानुसार कार्रवाई हो।

_राशन कार्ड में धांधली का मामला भी उठाया_
सामान्य सभा में पार्षद ने राशन कार्ड में सामने आ रही अनियमितताओं एवं धांधली की शिकायतों को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें अनियमितता का सीधा असर पात्र हितग्राहियों पर पड़ता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राशन कार्ड मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की।

जनता ने भेजा है, जनहित के मुद्दे उठाता रहूंगा”
पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि जनता ने उन्हें प्रतिनिधि चुनकर भेजा है, इसलिए उनका पहला दायित्व जनता की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाना है।

“मैं किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि जनहित, शहर की व्यवस्था और मुंगेली के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहूंगा। शहर का विकास योजनाबद्ध तरीके से होना चाहिए। अवैध निर्माण, अतिक्रमण और जल निकासी जैसे मुद्दों पर समय रहते कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में शहरवासियों को बड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े।”

अब पार्षद रोशन सोनी द्वारा उठाए गए इन मुद्दों को लेकर नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई पर शहरवासियों की नजरें टिकी हैं।

Hot Topics

Related Articles