रायपुर में माता दुर्गा के पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी के दौरान मची अफरा-तफरी!

रायपुर ।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फूलचौक स्थित माता दुर्गा के पूजा पंडाल में आग लगने की घटना सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंडाल में माता के फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक पंडाल में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह आतिशबाजी बताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

फिलहाल घटना में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रायपुर के फूलचौक में हुई इस घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

फिलहाल इस घटना पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

 

Hot Topics

Related Articles