अर्जुनी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अर्जुनी मंडल द्वारा विजयादशमी उत्सव के अंतर्गत नगर में पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र वर्मा सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक थे व मुख्य वक्ता राघव जोशी सह विभाग कार्यवाहक रायपुर थे।
पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए आजाद चौक, गांधी चौक, महामाया मंदिर , वितराग चौक , बाजार चौक पुनः मुख्य मार्ग से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। , कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्रधान पाठक राजेन्द्र वर्मा ने अपने संबोधन में परम पवित्र भगवा वस्त्र एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए इसे शौर्य और पराक्रम, असत्य पर सत्य की विजय का पर्व बताया । संघ इसे छह उत्सवों में से एक महत्वपूर्ण उत्सव के रूप में प्रतिवर्ष मनाता हैं । मुख्य वक्ता के रूप में श्री राघव जोशी जी सह विभाग कार्यवाहक रायपुर विभाग ने अपने उद्बोधन में बताया डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में नागपुर में की थी। इस निमित्त दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के अवसर पर स्थापना दिवस के रूप में यह पर्व मनाते हैं । हम शस्त्र पूजन के साथ साथ पथ संचलन भी करते हैं। संघ अपने जिन उद्देश्यों को लेकर स्थापित हुआ , उन उद्देश्यों के ऊपर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। मुख्य रूप से पंच परिवर्तन जिसमें प्रथम है स्व का बोध एवं आत्मनिर्भरता दूसरा नागरिक कर्तव्य तीसरा सामाजिक समरसता चौथा कुटुंब प्रबोधन और पांचवा है पर्यावरण। इस अवसर पर तुलाराम वर्मा खंड संघ चालक एवं ईशान वैष्णव जिला पंचायत सभापति भी उपस्थित रहे। ईशान वैष्णव ने आभार व्यक्त किया।







