रिसोर्ट में शराब नहीं पी पाएंगे मेहमान, मनघटा रिसोर्ट एसोसिएशन ने लिया फैसला

राजनांदगाव। मनघटा में युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के बाद अब रिसोर्ट संचालक एकजुट हो गए हैं। मनघटा रिसोर्ट ऑनर एसोसिएशन ने सुरक्षा को लेकर सख्त नियम लागू करने का फैसला लिया है। अब रात 8 बजे के बाद किसी भी रिसोर्ट में एंट्री नहीं मिलेगी।

रिसोर्ट में आने वाले मेहमानों के शराब पीने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी और आने-जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ के साथ आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र की जांच की जाएगी। वहीं यदि किसी रिसोर्ट में शराब परोसते या पिलाते हुए पाया गया, तो संबंधित रिसोर्ट को 15 दिनों के लिए सील करने की कार्रवाई की जाएगी। ये सभी फैसले एसोसिएशन की बैठक में लिए गए।

बता दें कि राजनांदगांव और दुर्ग जिले की सीमा पर स्थित मनघटा वन चेतना केंद्र के आसपास 100 से अधिक रिसोर्ट संचालित हैं, जहां पर्यटन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। वहीं मनघटा के संचालित रिसोर्ट में आसपास के गावो से करीब 800 से ज्यादा लोग यहाँ काम करते है।

Hot Topics

Related Articles