लालपुर में छठी बार विराजे गणपति 6 फीट प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

बलौदाबाजार (करही बाजार) ग्राम लालपुर में बाल गणेश उत्सव युवा समिति द्वारा भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव का शुभारंभ किया गया है। समिति द्वारा स्थापित लगभग 6 फीट ऊंची यह आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिससे पूरे गांव में भक्तिमय माहौल है। समिति द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना का यह छठा वर्ष है। अध्यक्ष धर्मेंद्र यदु ने बताया कि उत्सव की तैयारियां एक माह पूर्व से शुरू कर दी जाती हैं। समिति के सदस्य बैठक कर आयोजन, प्रतिमा स्थापना और पंडाल निर्माण की रूपरेखा तैयार करते हैं। उनका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ युवाओं और ग्रामीणों को एकजुट करना है। हर वर्ष समिति द्वारा अलग अलग थीम और आकर्षक सजावट के साथ पंडाल तैयार किया जाता है,

जिससे श्रद्धालुओं को कुछ नया देखने को मिले। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र यदु, सचिव सुरेश यदु, ओंकार पटेल, रोहित यदु, किरण यदु, विजय पटेल, ओम पटेल, विनोद यादव, बहुरन रजक, बाबूराम पटेल, विक्की यदु, आशुतोष यदु और रूपम यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles