सेवा संकल्प अभियान : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगा शुभारंभ, बी.आर. साव स्कूल परिसर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम एडीएम और जिला पंचायत सीईओ ने किया स्थल निरीक्षण

संदीप यादव मुंगेली, – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री बी.आर. साव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने मंच, दीप प्रज्ज्वलन, बैठक व्यवस्था, प्रकाश, सुरक्षा और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*बी.आर. साव स्कूल परिसर में जलेंगे 25 हजार दीप*

‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। दीपों के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में भी ग्राम पंचायत स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, हितग्राही संवाद और जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, सीएमओ होरी सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles