शराब दुकान हटाने अब पीड़ित करेगें मुख्यमंत्री निवेदन यात्रा जिले में सुनवाई नहीं, मजबूरी में लिया फैसला

राजनांदगांव:- गैंदाटोला नुन्हाटोला मार्ग पर स्थित सरकारी शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर, पीड़ित क्षेत्रवासी अब राजधानी तक “मुख्यमंत्री निवेदन यात्रा” निकालकर सरकार से अपनी गुहार लगाऐगे। उल्लेखनीय हूं, कि पीड़ित क्षेत्रवासी लगातार शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं, और 14 मई से शराब डुकान के सामने अनिश्चित् कालीन धरना पर बैठे हुए है। जिला स्तर पर कोई भी समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री से गुहार लगाने विवश होना पड़ रहा है।

पीड़ित क्षेत्रवासीयों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पद यात्रा 21 मई गुरूवार को गैंदाटोला को से प्रांरभ होगी एवं 26 मई को राजधानी पहुंचेगी। मुख्य निवेदन यात्रा रावनभाठा में पड़ाव करेगी एवं प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगा।

महिला किसान-सम्मेलन कर करेगे यात्रा की शुरूआत “मुख्यमंत्री निवेदन यात्रा” निकालने के पहले धरना स्थल पर महिला-किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में शराब दुकान हटाने की मांग के साथ-साथ समर्थन मूल्य बढ़ोतरी का लाभ, खाद की कालाबाजारी रोकते हुए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने न्याय योजना की बकाया किश्त का भुगतान आदि पर भी चर्चा की जावेगी। बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है।

रिश्तेदारों को न्योताः– महिला किसान सम्मेलन को सफल बनाने पीड़ितों  ने अपने नाते-रिश्तेदारों, सगे सबंधीयों को न्योता भेजा है। महिलाएं विशेषकर अपने मायके में फोन कर आने का न्योता दे रही है।

प्रशासन नहीं गंभीर:– वार्ताकारो ने प्रशासन पर मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में लोग महिलाओं एवं बच्चों संग बैठें हुए है, पर कोई भी उच्च अधिकारी सुध लेने नहीं आए। नायब तहसीलदार और आबकारी इंस्पेक्टर को औपचारिकता के लिए भेज दिया जाता है। जो कहते है, कि हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है, आपकी बात ऊपर पंहुचाई जा रही है।

फरवरी माह से कई बार प्रदर्शन/ज्ञापन, मौखिक एंव लिखित में निवेदन किया जा चुका है, पर अभी तक परिणाम शुन्य है, स्थान परिवर्तन के लिए निविंदा निकालने की बात आबकारी अधिकारी कहते है। जबकि पूर्व में निविंदा निकाले जाने पर कोई भी आवेदन नहीं आया था। ऐसे में क्या दुकान नहीं संचालित करते रहेंगे? जारी रहेगा धरना “मुख्यमंत्री निवेदन यात्रा” के दौरान भी अनिश्चित्‌कालीन धरना जारी रहेगा। उल्लेखनीय है, कि धरना स्थल पर प्रतिदिन 200 से 250 लोंगो की भोजन व्यवस्था सुबह शाम की जा रही है, जिसे जन-सम्मेलन से चलाया जा रहा है। आंदोलन के अन्यदान एवं अंशदान के अपील को काफी समर्थन मिल रहा है। कई गांवों से चावल, सब्जी, तेल, नकद सहयोग पहुंचा है। और यह क्रम निरंतर जारी है।

मुख्यमंत्री निवेदन यात्रा का विवरणः-

1. दिनांक 21 मई गुरूवार गैंदाटोला से जोशीलमती में रात्रि विश्राम ।

2. 22 मई शुक्रवार जोशीलमती से कुमर्दा होते हुए डोंगरगांव पहुंचकर रात्रि विश्राम।

3. 23मई शनिवार डोंगरगांव से राजनांदगांव पहुंचकर रात्रि विश्राम।

4. 24 मई रविवार राजनांदगांव से दुर्ग पहुंचकर रात्रि विश्राम।

5. 25मई सोमवार दुर्ग से कुम्हारी पहुंचकर रात्रि विश्राम।

6. 26 मई कुम्हारी से रावणभाठा पहुंचकर पड़ाव रावणभाठा से प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन सौपेगा।

यात्रा के सुचारू संचालन के लिए एस.डी.एम. डोंगरगांव एस.डी.एम. राजनांदगांव, ए.डी.एम.दुर्ग एवं ए.डी.एम. रायपुर से आवश्यक पत्राचार किया गया है। “मुख्यमंत्री निवेदन यात्रा” के मार्ग में पड़ने वाले गांवों से भी समर्थन मांगा जा रहा है, कम से कम अपने गांव से अलगे गांव तक साथ चलने की अपील की जा रही है। विभिन्न संगठनों का मिल रहा समर्थनः आंदोलन को लगातार जन-सामान्य, जन-प्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। प्रदेश किसान संघ सर्व आदिवासी समाज, कंगला मांझी सरकार के प्रतिनिधियों ने भी धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया है।

Hot Topics

Related Articles