जशपुर (अभिनाथ चौहान) पतराटोली। शासकीय सेजेस पतराटोली शाला के शाला प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजकुमार सिंह जनपद अध्यक्ष शामिल हुए ।इस अवसर पर छठवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुस्तकें वितरित कीं।
साथ ही कक्षा छठवीं से आठवीं तक प्रवीण्य सूची में एवं रचनात्मक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए।
शिक्षा और मेहनत का सम्मान ही समाज को आगे बढ़ाता है। सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
उक्त आयोजन में शाला प्रबंधन समिति की पूर्व अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी, विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी श्री नरेश चौहान जी, प्राचार्य श्रीमति मारिया गोरेटी केरकेट्टा जी, ,प्रधानपाठिका मेघा गुप्ता जी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।






