शिक्षक दिवस पर ABVP सीपत इकाई ने किया शिक्षकों का सम्मान

बिलासपुर/सीपत:-  5 सितंबर 2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सीपत इकाई द्वारा शासकीय मदन लाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीपत में शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रघुनंदन पटेल जी सहित समस्त प्रोफेसर एवं सहायक प्राध्यापकों का श्रीफल एवं पेन भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और सही दिशा प्रदान करने वाले महत्वपूर्ण मार्गदर्शक होते हैं। उनके अथक परिश्रम एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं और समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके साथ ही सुनील कोचिंग के संचालक सुनील सर, छाया मैडम उमेश सर एवं धनंजय सर का भी सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में नगर मंत्री आदर्श शर्मा, प्रिया साहू, प्रेरणा सुनहरे, मधु साहू, श्रद्धा धीवर, चंचल धीवर, दिव्या केवट, नींबू गोस्वामी एवं मीनाक्षी सूर्यवंशी सहित ABVP के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ABVP सीपत इकाई ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल जीवन की मंगलकामना की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

सीपत इकाई

Hot Topics

Related Articles