सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे युवा: डिप्टी CM साव | लोरमी में निकली गणेश विसर्जन झांकी |

संदीप यादव लोरमी|मुंगेली।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी नगर के मुंगेली चौक में आयोजित गणेश विसर्जन झांकी प्रतियोगिता में विभिन्न गणेश समितियों की झांकियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने झांकी में शामिल समितियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान झांकियों के माध्यम से बस्तर में नक्सल उन्मूलन और विकास की तस्वीर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि लोरमी नगर में युवाओं को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से गणेश विसर्जन झांकी निकालने की परंपरा शुरू की गई है। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

युवाओं ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक भावनाओं एवं सामाजिक बदलाव लाने के प्रयास को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। इसमें गणेश समितियों की रचनात्मकता और उत्साह दिखाई दिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

गणेश विसर्जन झांकी को देखने के लिए पूरा लोरमी नगर उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में नगरवासियों ने झांकियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

AG खबर – मुंगेली एवं अपने आसपास के समाचार के लिए AG खबर से जुड़े 👇
WhatsApp Group: https://chat.whatsapp.com/KhH3Jin741z4iT8Qa5MGSl?s=cl&p=a&ilr=0
समाचार विज्ञापन हेतु संपर्क करे :7587119198

Hot Topics

Related Articles