मदकू में रक्तदान व मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

संदीप यादव मुंगेली। सेवा संकल्प अभियान और आंगन मिलन सेवा अंतर्गत ग्राम मदकू, विकासखण्ड पथरिया में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मुंगेली एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहले, विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला, विधायक बिल्हा धर्मलाल कौशिक सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने शिविर का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं को नेक कार्य के लिए बधाई दी और उनसे चर्चा कर उन्हें प्रमाण पत्र व फूट बास्केट प्रदान किया।

शिविर में 37 यूनिट ब्लड संग्रहित* किया गया एवं हेल्थ कैंप में 3153 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण* कराया। मेगा स्वास्थ्य शिविर में हृदय, स्त्री रोग, शिशुरोग, नाक-कान-गला, मानसिक रोग, दंत रोग, नेत्ररोग, हड्डी रोग, बीपी, शुगर, सिकल सेल जांच हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की।

इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड, आभा आईडी भी बनाए गए। जिले के 5 मितानिनों एवं 4 टीबी मरीजों, 5 आयुष्मान हितग्राहियों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत कर फूड बास्केट और प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम में संभागायुक्त सुनील कुमार गर्ग, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, एसएसपी भोजराम पटेल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles