जिले में आंगन मिलन सेवा की शुरुआत, राजस्व मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को किया सम्मानित

जिले में आंगन मिलन सेवा की शुरुआत, राजस्व मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को किया सम्मानित

बलौदाबाजार, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 25 सितम्बर को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम आगामी 7 अक्टूबर तक अलग अलग आंगनबड़ी केंद्रों मे आयोजित होग़ा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र मे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी, कार्यकर्त्ता, सहायिका, मितानिन एवं माताओ को सम्मानित किया। इसके साथ ही बच्चों को कई तरह के खिलोने भी वितरित किया। इस दौरान महतारी वंदन योजना एवं पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी साझा किया कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए से उनके जीवन मे क्या बदलाव आया।

पीएम आवास से पक्का मकान बनने से बारिश मे पानी टपकने से मुक्ति मिली। आंगनबाड़ी केंद्रों को रंगोली, आकर्षक सजावट एवं स्थानीय परिवेश से जुड़ी सामग्री से सजाया गया था। केंद्रों में स्वस्थ एवं पौष्टिक थाली के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आंगन मिलन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए गीत, कविता, गिनती, एबीसीडी, खेल एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों से केंद्रों में उत्साह और उमंग बना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र महाले, जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, एवं माताएं उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles