सफल रहा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, 350 से अधिक मरीजों ने कराई जांच

डोंगरगांव (दीपक अवस्थी)।आयुष स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोंगरगांव में आयोजित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय नि:शुल्क रोग निदान आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर (आयुष स्वास्थ्य मेला) का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने की, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहीं।

आयुर्वेद हमारी धरोहर है — कोमल सिंह राजपूत

मुख्य अतिथि कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि “आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन और उत्कृष्ट चिकित्सा पद्धति है। दादी-नानी के नुस्खों से लेकर रसोई तक आयुर्वेद हर घर में मौजूद रहता है। आज आधुनिकता के साथ लोग एलोपैथी की ओर अधिक झुक रहे हैं, लेकिन हर बीमारी का प्रभावी उपचार आयुर्वेद में उपलब्ध है। इसे अपनाने और विश्वास करने की जरूरत है।”

मरीज बन बताया अपना अनुभव

पूर्व जि.पं.अध्यक्ष दिनेश गांधी ने कहा—“मेरा ऑपरेशन शासकीय अस्पताल में हुआ था, लेकिन बाद में कुछ दिक्कतें आईं। आयुर्वेदिक अस्पताल डोंगरगांव में इलाज कराया और मुझे पूरा लाभ मिला। आज भी मैं आयुर्वेद पर ही भरोसा करता हूं।”

350 से अधिक मरीज पहुंचे, जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भूमिका कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, भाजपा जिला महामंत्री डीकेश साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, गुलशन हिरवानी, राम कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विवेक मंडावी, मंडल अध्यक्ष दीना पटेल, महामंत्री हेमंत चोपड़ा, पार्षद पद्मिनी ठाकुर, राजा जैन, लक्ष्मी सेन, कोमल साहू, रामकिशन माहेश्वरी, रमेश सोनी, एडवोकेट सतीश पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles