भाटापारा,सरयू साहित्य परिषद द्वारा आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता के लिए संचालन समिति गठित 
_________________________
23अगस्त को होगा रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन
_________________________
धर्म संस्कृति प्रसार के अहम उद्देश्य से प्रति वर्ष सरयू साहित्य परिषद द्वारा आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता आचार्य झम्मन शास्त्री एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के प्रेरणा प्रोत्साहन तथा सत्यनारायण जोशी नरेश चौबे संतोष पाण्डेय संतोष पुरोहित पं हरगोपाल शर्मा एवं समस्त ब्राम्हण प्रकल्प प्रमुखों के मार्गदर्शन से सभी ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी से शानदार आठवें वर्ष मे प्रवेश कर रही है,तुलसी जयंती के उपलक्ष्य मे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली परीक्षा इस वर्ष 23अगस्त को संपन्न होगी,आयोजन के सफलता पूर्ण संपादन के लिए सर्वसम्मति से संचालन समिति का गठन किया गया है
_________________________
पंजीयन विभाग का गठन
_______________________
किसी भी परिक्षा का महत्वपूर्ण पहलू होता है परीक्षार्थियों का पंजीयन,समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी से आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा मे भी इस महत्वपूर्ण पहलू के लिए दायित्वों का निर्धारण किया गया है जिसके तहत पंजीयन प्रभारी कविता शर्मा एवं हरिहर शर्मा तथा पंजीयन प्रमुख गौरीशंकर शर्मा
मुकेश शर्मा बबीता भृगु उषा मिश्रा सीमा तिवारी स्वर्णलता त्रिवेदी चन्द्रकिरण शर्मा सरितारानी शर्मा वंदनागोपाल शर्मा प्रकाश तिवारी जितेन्द्र गौरहा पं दुर्गा प्रसाद तिवारी राजेन्द्र जोशी सुनील तिवारी मोहन तिवारी प्रकाश शर्मा
दिनेश शर्मा दीपक पाण्डेय गिरधर गोपाल शर्मा एवं
मोनू मानिक प्रसाद मनोनीत किए गयें हैं।
_________________________
परीक्षा विभाग एवं पूजन प्रभारी
________________________
23अगस्त दिन रविवार को दोपहर दो बजे से रेस्ट हाउस के सामने नगर पालिका विद्यालय मे आयोजित होने वाली रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता मे तीन महत्वपूर्ण कड़ी समाहित है जिसके तहत परिक्षार्थी उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया,पूजन अनुष्ठान उसके उपरांत परीक्षा का आयोजन,उपरोक्त प्रक्रियाओं के सफलता पूर्ण संपादन के लिए दा यित्वों का निर्धारण किया गया है जिसके तहत परीक्षा विभाग प्रभारी प्रकाश तिवारी एवं राजेन्द्र जोशी तथा पर्यवेक्षक प्रमुख जितेन्द्र गौरहा,उषा मिश्रा कविता शर्मा बबीता भृगु एवं स्वर्णलता त्रिवेदी वहीं पूजन अनुष्ठान प्रभारी उषा मिश्रा, कविता शर्मा सुषमा मिश्रा सरिता रानी शर्मा पं दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं पं दीपक पाण्डेय, तथा परिक्षार्थी उपस्थिति दर्ज प्रमुख सत्यनारायण शर्मा तथा मोनू मानिक प्रसाद दुबे मनोनीत किए गयें है।
_________________________
व्यवस्था प्रबंधन समिति
_________________________
संपूर्ण व्यवस्था के व्यवस्थित संपादन तथा रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं व्यवस्था गत प्रबंधन के लिए प्रबंधन समिति मे परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा मुकेश शर्मा हरिहर शर्मा गिरधर गोपाल शर्मा चन्द्र भूषण पाण्डेय,दिनेश शर्मा,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,सत्यनारायण शर्मा, सहित समस्त ब्राम्हण प्रकल्प के सदस्य गण प्रमुख रुप से शामिल हैं।
सरयू साहित्य परिषद द्वारा आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता के लिए संचालन समिति गठित








