सरस्वती योजना के तहत 54 छात्राओं को मिली साइकिल

सरस्वती योजना के तहत 54 छात्राओं को मिली साइकिल|बलौदाबाजार,

सेल ,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सेल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 54 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने पर छात्राओं ने छत्तीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। कक्षा 8वीं उत्तीर्ण कर 9वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना के तहत साइकिल प्रदान की गई। इनमें अंग्रेजी और हिंदी माध्यम की छात्राएं शामिल हैं।

संस्था के प्राचार्य जितेंद्र कुमार देवांगन ने कहा कि शासन की यह योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निःशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी सुचारू रूप से जारी रहेगी।

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष परमेश्वर साहू, सुरेश साहू, अविनाश कुमार डडसेना, ओमप्रकाश साहू, हरप्रसाद साहू, भूपेंद्र कुमार साहू, छोटूदास मानिकपुरी, रमहैया लाल कश्यप, रमाकांत साहू, जैकलिन हैरेंज, वंदना साहू, विनीत कुमार वर्मा, योगीराज पैंकरा, निशा देशलहरे, हेमा दुबे सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

Hot Topics

Related Articles