सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय एवं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता

भाटापारा ,सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुरा रोड, भाटापारा में सरस्वती शिक्षा संस्थान, रायपुर छत्तीसगढ़ की योजनानुसार आयोजित क्षेत्रीय एवं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता (जूडो / कुराश / कराते / ताइक्वांडो) के उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा सम्मिलित हुए।

 

           पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कहा कीसरस्वती शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, संस्कार का केंद्र है। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मरक्षा और राष्ट्रभाव का जो बीजारोपण किया जा रहा है, वह वंदनीय है। आज प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी क्षेत्रों के खिलाड़ियों में जो ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला, वह निश्चित ही हमारे भाटापारा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगा।

इस सफल आयोजन हेतु स्वामी विवेकानंद शिक्षण समिति भाटापारा एवं प्राचार्य सहित समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं।।

Hot Topics

Related Articles