सरस्वती सायकल वितरण योजना अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटिंदा में 20 बच्चों को सायकल का वितरण,दिव्यांग जनों और असहाय लोगो को अनुदान राशि का चेक वितरित,अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक 

जियाउल खान

लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कटिंदा और जनपद लखनपुर में आज विधायक प्रबोध मिंज के द्वारा अलग अलग कार्यक्रमो में शामिल होकर सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल तथा जनपद में मछली बीज वितरण किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल भी मछली बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे। एक ओर जहाँ जनपद कार्यालय में पंचायतों को मछली बीज का वितरण हुआ वहीं दूसरी ओर हाईस्कूल कटिंदा में नवमी कक्षा के करीब 20 बच्चियों को सायकल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सायकल वितरण के साथ साथ छेत्र के करीब 60 जरूरतमंद दिव्यांग लोगो को तथा असहाय लोगो को पाँच पाँच हज़ार रुपए का अनुदान राशि का चेक भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसके बाद छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।इस दौरान लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि छेत्र के इस हाईस्कूल में दूर दूर से बच्चियाँ पैदल स्कूल आती थी जिन्हें अब सायकल मिल जाने से स्कूल की राह बच्चों के लिए काफ़ी हद तक आसान हो जाएगी। स्कूल की जर्जर भवन के मरम्मत की माँग पर विधायक नें नए भवन के निर्माण की बात कही जिसके बाद जल्द ही नए भवन के बनने के बाद बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से और बेहतर ढंग से हो पाएगी। विधायक ने छेत्र में हो रही सड़क,बच्चों के स्कूल भवन,सहित विभिन्न समस्याओं पर कहा कि समस्याएं ध्यान में हैं जल्द से जल्द उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, मंडल अध्यक्ष रवि महंत, महामंत्री विक्रम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे,अभिभावक,जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles