सीपत समीप ग्राम नवागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

सीपत/नवागांव:- जन्माष्टमी की मची धूम कृष्णमय हुए नवागांव गांव में भगवान कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को याद किया गया। भक्तिमय वातावरण में भजन कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही। इस अवसर पर एक ओर जहां सुबह से मंदिरों में जन्माष्टमी की पूजा की तैयारियां चलती रहीं, घरों में उत्सव मनाया जाता रहा, वहीं दूसरी ओर गांव में जगह जगह के प्रमुर चौराहों, मोहल्लों में मटकी फोड़ कर जन्माष्टमी का आनंद लिया गया दोपहर से देर रात तक सड़कों पर हजारों युवा, श्रद्धालु उत्साहपूर्वक मटकीफोड़ के अलावा अन्य आयोजनों में भाग लेते रहे। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

Hot Topics

Related Articles