सुपारी देकर अपहरण और हत्या करने वाले 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, पेंड्री ‘स’ हत्याकांड में अब तक 7 आरोपी पहुंचे जेल

पंचायत चुनाव में हार की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, गला घोंटकर शव को कीचड़-झाड़ियों में छिपाया था

संदीप यादव मुंगेली थाना सरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेण्ड्री ”स” में तुलसी साहू की हत्या के सनसनीखेज मामले का मुंगेली पुलिस ने खुलासा किया। ग्राम पेन्ड्री ”स” पंचायत चुनाव वर्ष 2025 में हुए सरपंच चुनाव में हार की रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले मृतक का अपहरण किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सड़क किनारे कीचड़ एवं झाड़ियों में फेंक दिया गया। प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता मिली थी।

प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भापुसे.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल तथा थाना सरगांव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी धनीराम साहू के साला भुवन साहू निवासी किरना, ओमनारायण राजपूत निवासी पेन्ड्री, सुरेन्द्र जोशी निवासी दर्रीकापा थाना कोटा, टीकाराम साहू निवासी मोहभठ्ठा को दिनांक 30.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड जेल भेजा गया है।

प्रकरण मे फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य की सहायता से दिनांक 05.11.2026 को आरोपी 1. कुनाल बक्शी एवं 2. तारकेश्वर बघेल को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर पैसे की लालच में आकर घटना कारित करना स्वीकार किये जाने से आरोपी (1) कुनाल बक्शी पिता उबारन बक्शी उम्र 19 वर्ष, (2) तारकेश्वर बघेल पिता करन दास बघेल उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्र.-03 साई नगर अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर को दिनांक 05.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.11.2026 को ज्यूडिशिल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक यादव थाना प्रभारी सरगांव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नवनीत नावेलकर, उपनिरीक्षक सत्येंद्रपुरी गोस्वामी प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, प्रआर. नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे, अशोक कौशिक, आरक्षक राहुल यादव, राहुलकांत कश्यप, राकेश बंजारे, रिपीन बनर्जी, विश्वनाथ सिंह, अजय रावत, पंकज निर्णेजक एवं अनिल मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी :-

कुनाल बक्शी पिता उबारन बक्शी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 साई नगर अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

तारकेश्वर बघेल पिता करन दास बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 साई नगर अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

पूर्व के गिरफ्तार आरोपीगण :-

 धनीराम साहू पिता रामगोपाल साहू उम्र 40 वर्ष निवासी पेण्ड्री ”स” थाना सरगांव, जिला मुंगेली।

भुवन साहू पिता बीपत राम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी किरना थाना सरगांव, जिला मुंगेली।

ओम उर्फ ओमनारायण राजपूत पिता घनश्याम राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी पेण्ड्री ”स” थाना सरगांव, जिला मुंगेली।

सुरेंद्र जोशी पिता रेशम लाल जोशी उम्र 25 वर्ष निवासी दर्रीकापा थाना कोटा, जिला बिलासपुर।

टीकाराम साहू पिता चौतराम साहू उम्र 53 वर्ष निवासी मोहभट्ठा थाना सरगांव, जिला मुंगेली।

मुंगेली पुलिस की अपील :-

1. कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

2. आम नागरिकों से अपील है कि अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीव्ही कैमरे अवश्यक लगवायें।

3. किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु डायल-112 पर कॉल करें।

Hot Topics

Related Articles