भाटापारा /ग्राम सूरजपुर में गायो की मौत के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कर में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम पंचायत के सचिव को निलंबित कर दिया है जबकि वहां के सरपंच को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि रविवार को गायों की मौत की खबर प्रमुखता से सामने आई थी और सोमवार को समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर छपी थी इसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत सूरजपुरा के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं ग्राम
पंचायत सूरजपुरा के सरपंच को नोटिस जारी किया गया है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालिका
सरपंच को शोकाज नोटिस जारी
अधिकारी हिमांशु वर्मा के द्वारा यह कार्रवाई की गई है उपरोक्त मामले में जानकारी देते हुए एसडीएम श्यामा पटेल ने बताया कि मामले में अभी जांच की जा रही है इस मामले में और किसकी किसकी लापरवाही है देखा जाएगा फिर आगे उस अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले की भी जांच की जा रही है कि क्या गायों की मौत भूख प्यास से
तड़प कर हुई है या अन्य कोई कारण है। जिन गायों को गौठान में लगभग बंधक बनाकर रखा गया था उन्हें गौ भक्तों के द्वारा छुड़वाया गया था प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि यह स्पष्ट निर्देश था कि जानवरों को बांधकर ना रखा जाए और उन्हें चलने फिरने दिया जाए किंतु शायद इसमें लापरवाही की गई है इसलिए कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है आगे की जांच जारी है जांच रिपोर्ट आने के बाद और कार्रवाई संभव है। वहां पर जानवरों के कंकाल भी मिले थे उसकी भी जांच की जा रही है।








