स्टेशन परिसर में बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई

भाटापारा(मोहन तिवारी) रेलवे स्टेशन में 1 जून से नया नियम लागू हो गया है। अब स्टेशन परिसर में जो लोग मॉर्निंग वाक, इवनिंग वॉक करते थे या फिर वहां बैठकर अपना समय व्यतीत करते थे, ऐसे लोग के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी ने बताया कि पटरी पार करने वाले, स्टेशन परिसर में घूमने वाले, स्टेशन परिसर में गाड़ी खड़ी करने वाले, रेलवे परिसर में धूम्रपान करने वालों, महिला बोगी में सफर करने वालों के खिलाफ जुलाई माह की 29 तारीख तक 397 केस बनाए गये हैं। बिना काम के जो लोग स्टेशन पहुंचते है, ऐसे लोगों के खिलाफ रेलवे के उच्चाधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि रेल्वे के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई हो। भाटापारा रेलवे स्टेशन से रोजाना 7 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही होती है।

सर्वाधिक भीड़ मेमू लोकल ट्रेन एवं एक्सप्रेस गाड़ियों में सुबह से लेकर रात तक आवाजाही जारी रहती है। कैमरा बढ़ाये जाने का प्रस्ताव भाटापारा आरपीएफ का क्षेत्र जो कि मांढर से लेकर दाधापारा तक 110 किमी है और इनके बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है। दूसरी ओर पूरे स्टेशन परिसर के अलावा स्टेशन के माता देवालय की तरफ और शहर थाना की तरफ करीब 3 दर्जन से अधिक कैमरे लगे हैं।

Hot Topics

Related Articles