हनुमान चालीसा पाठ समिति को हरि खरे ने भेंट की 201 पुस्तकें श्रीहनुमान चालीसा पुस्तक

भाटापारा : धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने

वाले युवा समाजसेवी हरि खरे ने शनिवार हनुमान चालीसा पाठ समिति को हनुमान चालीसा की 201 प्रतियां भेंट कीं। धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में की गई इस पहल के लिए समिति के सदस्यों ने हरि खरे का आभार जताया। शनिवार हनुमान चालीसा पाठ

समिति द्वारा नगर में लंबे समय से प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। समिति ने पिछले शनिवार को नेहरू वार्ड स्थित गिरधारी लाल यादव मंदिर में अपना 510वां पाठ संपन्न किया। समिति के सदस्यों के अनुसार गठन के बाद से लगातार 510 सप्ताह से यह धार्मिक आयोजन अनवरत जारी है।

ढोल-मंजीरों के साथ होने वाले पाठ में समिति के सदस्य सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। करीब सवा से डेढ़ घंटे चलने वाले आयोजन के समापन पर दो-तीन भजनों की प्रस्तुति भी दी जाती है। समिति द्वारा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों, मंदिरों और श्रद्धालुओं के निवास स्थान पर भी हनुमान चालीसा पाठ कराया जाता है। यज्ञशाला में यज्ञ आयोजन से लेकर राम सप्ताह मंडप में हनुमान जयंती कार्यक्रम तक समिति के सदस्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाने में योगदान देते हैं।

Hot Topics

Related Articles