भाटापारा। दोस्ती और संगीत के प्रति समर्पित रहे नगर के अनोखे फनकार एवं संगीत प्रेमी मित्र हेमंत की पावन स्मृति में ‘यादे हेमंत’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जय वीरु के दोस्ती के नाम से मशहूर स्व. हेमंत उपाध्याय सोनू पटाक के मिशाल को लेकर यादों और संगीत के माध्यम से हेमंत को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ स्थानीय नगर के महेश्वरी भवन मे 18 अगस्त को डाल्फिन आर्केस्ट्रा टीम एवं भाटापारा के सथानीय अनोखे फनकार द्वारा गायन कि मनमोहक अंदाज व स्वरों के साथ प्रस्तुति पेश किया गया। गौरतलब है कि पालक संघ कि और से यादे हेमंत कि यह लगातार तीसरा साल का आयोजित संगीतमय आयोजन है। जो दोस्ती के मिशाल को हेमंत उपाध्याय को सादर श्रध्दाजंली व स्मरणीय यादों से जोडा जाता है। वही कार्यक्रम के सम्मानीय अतिथियों के रुप मे नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, एसडीओपी तारेश साहू, राधेश्याम शर्मा, मनीष शुक्ला अशोक तिवाडी नवीन केशरवानी आदि गण्मान्य अतिथियों के उपस्थित ने संगीतमय कार्यक्रम का शोभा बढाया। अश्वनी शर्मा ने अपने मंचीय उदबोधन मे हेमंत उपाध्याय को श्रध्दाजंली व्यक्त करते हुये उन्हे बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया एवं पालक संघ के सोनू पटाक कि और से लगातार तीसरे साल के आयोजन कि सराहना किया गया। और आगे भी आने वर्ष मे आयोजन को निरंतर जारी रखने कि शुभकामनाऐ व्यक्त किया गया। फनकारों के मनमोहक गीतों से झूमे श्रोतागण-हेमंत उपाध्याय के स्मरणीय यादों को ताजा करते हुये भिलाई के डाल्फिन आर्केस्ट्रा टीम के संगीतमय धुनों पर सुप्रसिध्द फिल्मी गानों को फनकारों ने मनमोहक दिलकश प्रस्तुति से सजीव किया।
हेमंत यादें, फनकारों के मनमोहक गीतों से झूमे श्रोतागण














