होटल-ढाबों में शराब पिलाने वाले 22 लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

बलौदा बाजार भाटापारा,होटल, ढाबा, ठेला और चखना सेंटर की आड़ में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में 8 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग और छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 22 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार सड़क किनारे संचालित होटल, ढाबा, ठेला एवं अन्य स्थानों पर अवैध रूप से शराब पिलाने तथा चखना सेंटर संचालित करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों ने जांच की। कार्रवाई के दौरान शराब पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने और सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में करहीबाजार से भजन केवट और देवा चक्रधारी, लवन से गुलाब साहू, कसडोल क्षेत्र से रविशंकर साहू, सोनू कश्यप, उगेश साहू और गौरीशंकर केवट, पकरिया से गोपी यादव, गिधौरी से बिजेश एवं विजय प्रजापति, जुनवानी से विवेक बारले एवं बबलू घृतलहरे, अमसेना से दुर्गेश जोशी, छड़िया से कंश बघेल, घटोली से भानु प्रताप बारले, अर्जुनी से कन्हैया एवं हुलास साहू,

भाटापारा शहर क्षेत्र से झरोखा देवांगन, भूपेन्द्र यदु, रंजीत बंजारे और भरत यादव तथा सुहेला से देवेन्द्र नायक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा, अवैध शराब कारोबार तथा सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hot Topics

Related Articles