भाटापारा| नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा शहर के विकास को नई गति देने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। बुधवार, 26 अगस्त को संत रविदास वार्ड स्थित अंबेडकर चौक के पास शाम 5:30 बजे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र एवं आवास की चाबी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइप लाइन विस्तार कार्य शामिल है, जिसकी लागत ₹4 करोड़ 8.81 लाख है।
कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, राकेश तिवारी भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे, डॉ मोहन बांधे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च जिलाध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महाबल बघेल, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत आदि उपस्थित रहेंगे।














