30 मई तक खारुन नदी ब्रिज का मेंटेनेंस कार्य होगा

दुर्ग।दुर्ग रायपुर खारून नदी ब्रिज (दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाली) का 19 से 30 मई तक ब्रिज में बीम और स्लैब के बीच लगे बियरिंग बदलने का काम किया जाएगा। दुर्ग से रायपुर आने वाला ब्रिज में रोज रात 2 से सुबह 4 बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस स्थिति में वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग रायपुर जाने के लिए भिलाई सेक्टर एरिया से उतई-सेलूद-ढौर-घुघुवा-औरी-मोतीपुर- अमलेश्वर होते रायपुर जा सकते है। पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट) से सिरसा, औरी, मोतीपुर, अमलेश्वर होते हुए रायपुर पहुंचा जा सकता है।

Hot Topics

Related Articles