कोरिया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के हाई स्कूल भखार में पदस्थ विद्यालय परिवार, छात्र – छात्राएं, अभिभावक ग्रामीण, विद्यालय समिति सभी की उपस्थिति में हर्षोल्लास से ध्वजारोहण कर मनाई गई देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के के उपलक्ष्य में शासकीय हाई स्कूल भखार में मुख्य अतिथि संजय चिकनजुरी, विशिष्ट अतिथि इंद्रदेव पाण्डेय (सांसद प्रतिनिधि), कृष्ण कुमार पैकरा, नन्दलाल प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय परिवार से प्राचार्य पुष्पा सिंह, राजेश पाण्डेय, सुनील मिश्रा, दीपा साहू, रत्ना मिश्रा, रेखा जायसवाल एवं सभी विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने देश की स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी नमन करते हुए, सामाजिक एकता की सिख देते हुए कहा विद्यालय से छात्र कई तकनीकों को सिख लेकर उसका सामाजिक जीवन में उपयोग करें तभी हमारा देश वास्तविक रूप से सुदृण और मजबूत होगा।














