राजनांदगांव: शुष्क दिवस पर अवैध शराब के खिलाफ,डोंगरगांव पुलिस की कार्रवाई, 32 पौवा जब्त

राजनांदगांव। शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब बिक्री के खिलाफ डोंगरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा सुपर-36 देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर और कीमत करीब 2,560 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर डोंगरगांव पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी धन्नू राम देहारी (29 वर्ष), निवासी महराजपुर, पुलिस चौकी पिनकापार, थाना देवरी, जिला बालोद को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 पौवा सुपर-36 देशी शराब बरामद हुई। शराब रखने और बिक्री के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 251/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, प्रधान आरक्षक 152 सुरेश राजपूत, आरक्षक 1762 धर्मेंद्र मंडले एवं आरक्षक 1465 मोहनलाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles