सिमगा नगर में पहली बार ऐतिहासिक महिला कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ

 

माता बहनों का भगवान भोलेनाथ जल स्वीकार कर मनोकामना पूरा करें-महिला समिति

सिमगा,महिला कावड़ यात्रा समिति के तत्वाधान में रामनगर टिहुपारा कोस्टा तालाब शिव मंदिर से ब्राह्मण पुरोहित द्वारा जल अभिमंत्रित कर सिमगा नगर के समस्त वार्डों से माताएं बहनों ने जल कावड़ में भरकर नगर में शिव शंकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ बोल बम के गगनचुंबी नारो के साथ सिमगा नगर गुंजा उठा और पुरा नगर शिवमय हुआ, महिला कावड़ यात्रा रामनगर टिहुपारा शिव मंदिर से होते हुए जय स्तंभ चौक सदर बाजार

सोनकर पर होते हुए सिद्धेश्वर शिव मंदिर शिवनाथ नदी तट पर जल अर्पित कर विशाल भंडारा के साथ संपन्न हुआ, शिव मंदिर अध्यक्ष रोहित देवांगन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सिमगा नगर में पहली बार माता बहनों के एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से पहली बार ऐतिहासिक कावड़ यात्रा सफलता

पुर्वक सम्पन्न रहा जिसमें मातृशक्ति द्वारा पीले रंग के वस्त्र धारण कर शिवजी के जयकारों के साथ पूरे नगर में भक्ति भाव से भ्रमण किया, इस कार्यक्रम को संपन्न करने हेतु सभी सहयोग कर्ताओं का दिल से आभार, जिसमें महिला कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता, उपाध्याय सरोज देवांगन, सचिव रुक्मणी साहू, कोषाध्यक्ष गौरी शर्मा, व्यवस्था

प्रमुख सुनीता यादव, संगठन प्रमुख शारदा भोसले, सहसचिव रजनी दुबे, संयोजक स्वर्णा शर्मा, मीडिया प्रभारी राखी भोसले, प्रचार प्रसार प्रमुख रीता पांडे, सलाहकार मनीषा सलूजा, प्रियंका तिवारी, संरक्षक बदना इंगोले, रोहित देवांगन, मनीष गुमा, परमेश्वर देवांगन, माया सलूजा, अनूप तिवारी एवं नगर के शिव भक्त उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles