मुंगेली: 12 घंटे में सुलझा अंधा कत्ल, ब्लैकमेल से परेशान पति-पत्नी ने दूध में नींद की दवा देकर की हत्या चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम घानाघाट में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी जेल भेजे गए मुंगेली।। संदीप यादव

`वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल` के निर्देशन में थाना चिल्फी पुलिस ने ग्राम घानाघाट में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी 12 घंटे के भीतर सुलझा ली। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आरोपी पति-पत्नी ने मिलकर युवक की हत्या कर शव को घर के पास फेंक दिया था।

 क्या है पूरा मामल

दिनांक 30.07.2026 की रात चौकी डिंडौरी क्षेत्र के `ग्राम घानाघाट` में `रामचंद पटेल` के घर के पास `अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी घानाघाट` का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना पर चौकी डिंडौरी और थाना चिल्फी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 17/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की।

एसएसपी भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। `अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला` और `अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी माधुरी धिरही` के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की।

ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह

जांच में पता चला कि लगभग तीन साल पहले मृतक अरूण पटेल, आरोपी `मुकेश पटेल, उम्र 34 वर्ष` और उसकी पत्नी `मनीषा पटेल, उम्र 27 वर्ष` तीनों मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए थे। वहां एक ही कमरे में रहने के दौरान मृतक और मनीषा के बीच अवैध संबंध बन गए।

इसी दौरान मृतक ने शारीरिक संबंध का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया था। गांव वापस आने के बाद अरूण वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मनीषा को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर मनीषा ने पूरी बात पति मुकेश को बताई। दोनों ने मृतक को समझाने की कोशिश की, लेकिन धमकी नहीं रुकी।

दूध में नींद की दवा देकर की हत्या

आरोपियों ने मृतक को अपने घर बुलाया और दूध में नींद की दवाई मिलाकर पिला दी। बेहोश होने के बाद दोनों ने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को रामचंद पटेल के घर के पास फेंक दिया। मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त गमछा `मनियारी नदी` में फेंक दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 112/26, धारा 103, 238(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। प्रमाणित साक्ष्य मिलने पर `मुकेश पटेल` और `मनीषा बाई पटेल, दोनों निवासी घानाघाट` को गिरफ्तार कर दिनांक 17.08.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में `निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा, प्रभारी थाना चिल्फी`, `उपनिरीक्षक मानसिंह, चौकी प्रभारी डिंडौरी`, महिला सउनि `रामकुमारी यादव`, प्रधान आरक्षक `श्याम डहरिया, गुलाब सिंह राजपूत, चिंताराम कश्यप`, महिला आरक्षक `संगीता बर्मन` तथा आरक्षक `नमित सिंह, मनोज राजपूत, पवन गंधर्व, बंशी कंवर, संजय पात्रे, नागेश साहू, मनीष प्रधान` की अहम भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles