बिलासपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 ग्रामीण योजनाओं के लंबित भुगतानों को मिली हरी झंडी

बिलासपुरः जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंबित कार्यों, अंतिम भुगतान, जल स्रोतों की स्थिरता और ग्रामीण स्वच्छता से जुड़े पांच महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई।जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कलेक्टर ने हर घर जल योजनाओं के लंबित अंतिम भुगतान के प्रस्तावों पर मुहर लगाई।चकरभाठा, मटियारी, लोफंदी, फरहदा, लघरा, मणिकपुर, बन्नाकडीह, घोघरा, कोरबी, बांका, रामपुर, गोपालपुर, कुली, बरेली और बैमा सहित 15 ग्रामीण योजनाओं के रुके हुए भुगतानों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए अधिकारियों को हिदायत दी गई कि कागजी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए। जल जीवन मिशन के नए चरण के तहत केवल पाइपलाइन बिछाने के बजाय दीर्घकालीन और सतत पेयजल सेवा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इसके तहत 7,428 हैंडपंपों पर सोखपिट निर्माण और 1,494 जल स्रोतों के लिए वी-वायर रिचार्ज सिस्टम आधारित भूजल पुनर्भरण व्यवस्था का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

Hot Topics

Related Articles