कार्यकारी अध्यक्ष की दौड़ में इन नेताओं के नाम पर चर्चा तेज

रायपुर,जिम्मेदारी अब नए चेहरे को दिए जाने की संभावना है। केंद्रीय टीम की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति कर सकता है। नए प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन, सरकार और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय कायम करने की होगी।

कार्यकारी अध्यक्ष की दौड़ में इन नेताओं के नाम पर चर्चा तेज

भाजपा के संगठनात्मक गलियारों में जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है, उनमें राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। संतोष पांडेय लगातार दूसरी बार लोकसभा सांसद हैं और प्रदेश भाजपा के महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में लंबे अनुभव और केंद्रीय नेतृत्व के साथ बेहतर समन्वय को उनकी बड़ी ताकत मानी जा रही है।

वहीं, पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ रणनीतिकार शिवरतन शर्मा का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है। संगठन और मैदानी राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ है। लंबे समय से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने के कारण उन्हें संगठन को मजबूती देने वाला चेहरा माना जाता है।

Hot Topics

Related Articles