‘ऑपरेशन निश्चय’’ अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस की गांजा तस्करो पर बड़ी कार्यवाही

युवराज सिन्हा।।गरियाबंद पुलिस द्वारा 75 लाख के अवैध गांजा के साथ दो अतंर्राज्यीय तस्करों को किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से 01 क्विंटल 51 किलो ग्राम के अवैध गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मेटाडोर जप्त।

अवैध गांजा को टायर के अंदर छुपाकर कर रहा था, परिवहन।

*ऑपरेशन निश्चय के तहत विगत 08 माह में 10 क्विंटल कीमती 05 करोड 17 लाख से अधिक अवैध गांजा के साथ 86 आरोपियों को भेजा गया है, जेल।*

विवरण- *‘‘ऑपरेशन निश्चय’’* अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं बिक्री के प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही हेतु थानों के बार्डर क्षेत्रों में चेक पोस्ट लगा कर चेकिंग किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 19.08.2026 को थाना देवभोग पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की एक मेटरडोर में अवैध रूप से गांजा लेकर देवभोग की ओर जा रहा हैं। मुखबीर की सूचना पर खुटगांव अंतर्राज्यीय पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस जवानों के द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटाडोर आते हुए दिखा। जिसे रोक कर समक्ष गवाह के तलाशी लेने पर मेटाडोर के 06 नग टायर में अवैध रूप से 151 किलो ग्राम गांजा को छुपा कर रखा था।

मेटाडोर के वाहन चालक एवं साथ में बैठे आरोपी का नाम पता पुछने पर अपन नाम

01) रोहित पांडेय पिता स्व. देशराज पांडेय, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चंद्र नगर पंचायत के पीछे, थाना बमीठा , जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश , तथा

02) रमेश नायक, पिता त्रिनाथ नायक, उम्र 52 वर्ष, निवासी एम रामपुर ताल सागर पाड़ा, थाना एम रामपुर, जिला कालाहांडी, ओडिशा का रहने वाला बताया।

दोनो आरोपियों के कब्जे से 151 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ कीमती 75 लाख 50 हजार रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त कथ्थई रंग के मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी 07 ए वय 3587 कीमती 20 लाख 25 हजार रूपये को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (b)(ii)(C), 27a NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

‘ऑपरेशन निश्चय के तहत 08 माह में 5 करोड़ 17 लाख रुपये का अवैध गांजा जब्त, 86 आरोपी गिरफ्तार कर विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” लगातार बड़ी सफलताएं हासिल कर रहा है।

विगत 8 महीनों में गरियाबंद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चोतरफा कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का अवैध गांजा और गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं।

 

*अभियान के मुख्य आंकड़े* – कुल 44 मामले दर्ज

गिरफ्तार आरोपी 86 ( अंतर्राज्यीय व स्थानीय )तस्कर,

सलाखों के पीछे।

जब्त गांजा 10 क्विंटल 80 किलोग्राम (1,080 किलो)।

कुल अनुमानित कीमत 05 करोड़ 17 लाख रुपये।

जब्त वाहन 18 दोपहिया वाहन और 14 चारपहिया वाहन

(कुल 32 वाहन)।

*पुलिस अधीक्षक* ने बताया कि गरियाबंद जिला अन्य राज्यों की सीमा से लगे होने के कारण तस्कर इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इसी को रोकने के लिए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा ‘”ऑपरेशन निश्चय” की शुरुआत की गई है।

पुलिस की मुस्तैद टीमों और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से पिछले 8 महीनों में तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

जिले में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए पुलिस का यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

आज की टीम में सराहनीय कार्य करने वाले थाना प्रभारी देवभोग एवं उसकी टीम को सम्मानित किया जाएगा

*गिरफ्तार आरोपी-*

01) रोहित पांडेय पिता स्व. देशराज पांडेय, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चंद्र नगर पंचायत के पीछे, थाना बमीठा , जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश

02) रमेश नायक, पिता त्रिनाथ नायक, उम्र 52 वर्ष, निवासी एम रामपुर ताल सागर पाड़ा, थाना एम रामपुर, जिला कालाहांडी, ओडिशा

Hot Topics

Related Articles