जन्मदिवस पर मुक्तिधाम में स्वच्छता और वृक्षारोपण, पार्षद रोशन सोनी ने दिया पर्यावरण का संदेश` एंड्रयूज वार्ड के युवा पार्षद ने मित्रों और नगर पालिका टीम के साथ चलाया अभियान (मुंगेली:-संदीप यादव)

`जन्मदिवस पर मुक्तिधाम में स्वच्छता और वृक्षारोपण, पार्षद रोशन सोनी ने दिया पर्यावरण का संदेश`
_एंड्रयूज वार्ड के युवा पार्षद ने मित्रों और नगर पालिका टीम के साथ चलाया अभियान_
(मुंगेली:-संदीप यादव)

`एंड्रयूज वार्ड क्रमांक 19` के युवा पार्षद `रोशन सोनी` ने अपना जन्मदिवस समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के नाम किया। उन्होंने `दाउदपारा स्थित मुक्तिधाम` में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

मुक्तिधाम में चला सफाई अभियान
जन्मदिवस के अवसर पर पार्षद रोशन सोनी ने अपने मित्रमंडली और `नगर पालिका परिषद` के कर्मचारियों के साथ मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए।

जन्मदिन समाज के लिए मनाएं”
इस मौके पर पार्षद ने कहा कि `जन्मदिवस केवल अपनी खुशी तक सीमित नहीं रहना चाहिए`। इसे समाज और पर्यावरण के हित में भी मनाना चाहिए। उन्होंने कहा `स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता के साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण और स्वच्छता जैसी जनहितकारी पहल से बेहतर कोई अवसर नहीं।

 नागरिकों से किया आह्वान
पार्षद रोशन सोनी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों को `सामाजिक सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण` से जोड़ें। उन्होंने कहा `हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेगा।

अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों और मित्रमंडली ने उत्साह से भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे `प्रेरणादायी कदम` बताया।

Hot Topics

Related Articles