स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस, बूथ स्तर तक जनसंपर्क चलाएगी` _शहर कांग्रेस की बैठक में निर्णय- प्रभावित उपभोक्ताओं की सूची बनाकर सरकार को घेरेंगे_   (मुंगेली। संदीप यादव)

`प्रदेश कांग्रेस कमेटी` के निर्देश पर मंगलवार को `शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली` की महत्वपूर्ण बैठक `अध्यक्ष दीपक गुप्ता` की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में `स्मार्ट मीटर, पुराने मीटर बदलने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी` जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन हुआ।

बढ़ते बिजली बिल से जनता परेशान

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि `बिजली आम नागरिक की मूलभूत आवश्यकता` है। लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों से `मध्यम वर्ग, गरीब परिवार, छोटे व्यापारी, किसान और आम उपभोक्ता` पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

स्मार्ट मीटर को लेकर भी आम लोगों में कई सवाल और आशंकाएं हैं। वक्ताओं ने मांग की कि इसका समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाए।

बूथ से वार्ड तक चलेगा अभियान

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस संगठन `बूथ से लेकर वार्ड और मंडल स्तर` तक जाएगा। स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल से प्रभावित उपभोक्ताओं की जानकारी एकत्र कर उनकी आवाज को प्रशासन और सरकार के सामने मजबूती से उठाया जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर `व्यापक जनआंदोलन` भी किया जाएगा।

दीपक गुप्ता का आह्वान

शहर अध्यक्ष `दीपक गुप्ता` ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए जनता के बीच सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा `जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार हैं।`

बैठक में वरिष्ठ नेताओं, वार्ड एवं बूथ अध्यक्षों तथा नारी शक्ति ने भी अपने सुझाव रखे।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में `दिलीप बंजारा – सेवादल अध्यक्ष, जीतू श्रीवास्तव – मंडल अध्यक्ष, जलेश यादव – उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस, संजय सिंह ठाकुर, देवेंद्र वैष्णव, राजेश छेदइया – जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, प्रदेश महासचिव नौशाद खान, पार्षद दिलीप सोनी, मकबूल खान, नारद देवांगन, रवि कोशले, नीरज यादव, ललित सोनी – प्रदेश सचिव, उर्मिला यादव – अध्यक्ष महिला कांग्रेस, प्रभु मल्लाह, मनोज सोनकर, विनोद गोयल, जय सोनी, आनंद सोनी, राकेश गेंदले, सुरेश साहू, सूरज मंगलानी, आकाश साहू, संतोष साहू, मोहित राम अहिरे, मणिकांत बर्मन, संजीत बर्मन, संजय सोनकर, शिवकुमार सोनकर, राजू सोनी, सतीश तंबोली, शेख हकीम, सजल यादव, अनीता विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, साधना वर्मा, ममता श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, यशवंत शर्मा, भूपेंद्र देवांगन, राजेश पात्रे` सहित सभी वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles