बलौदाबाजार | आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने आश्रम-छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी ऑनलाइन करने की व्यवस्था शुरू की है। विभाग ने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर सभी प्रवेशित विद्यार्थियों का पंजीयन किया है।
पारदर्शिता के लिए पोर्टल के होम पेज पर प्रवेशित विद्यार्थियों का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यार्थी “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेनू के जरिए अपनी जानकारी और संस्थान में दर्ज अन्य विद्यार्थियों का विवरण देख सकेंगे। पोर्टल पर सभी संस्थानों के विद्यार्थियों की मासिक उपस्थिति भी उपलब्ध रहेगी।














