कोरिया। वाटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट एवं एचडीएफसी परिवर्तन, एफडीपी परियोजना के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग सोनहत के साथ संयुक्त अभिसरण तथा राजेश जटवार मत्स्य निरीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विकास खंड सोनहत के ग्राम अमहर मछली पालन प्रक्षेत्र में एफडीपी परियोजना के अतर्गत 35 गांव में निर्मित 124 डबरी किसानों को एक दिवसीय मछली पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l प्रशिक्षण में उन्हें सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए 90 डबरी किसानों को जल उपचार, मछली के बीज का चुनाव और स्टॉकिंग, फीड और न्यूट्रिशन मैनेजमेंट, बीमारियों से बचाव इत्यादि विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही सभी हितग्राहियों को एनएफडीपी पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया कर समझाया गया एवं कुछ किसानो का नेशनल फिशारिस डिजिटल प्लेटफोर्म के माध्यम से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया जिससे उन्हें आने वाले समय में विभागीय योजनाओ का फयदा और मछली बीज क्रय करने पर सबसिडी मिलेगा l
*कार्यक्रम में मत्स्य निरीक्षक राजेश जटवार जी* ने किसानों को बताया कि मछली छोड़ने से पहले पानी का उपचार, बीज छोड़ने का सही तरीका हमारे मछली बीज की मोटिलिटी को कम करता है साथ ही मछली में अच्छा बढवार एवं रोगों से लड़ने की क्षमता बदता है उन्होंने जल उपचार, मछली के बीज का चुनाव और स्टॉकिंग, फीड और न्यूट्रिशन मैनेजमेंट, बीमारियों से बचाव इत्यादि विषयों पर उपस्थित किसानो को विस्तृत और बिन्दुवार जानकारी दी जानकारी दी।
*परियोजना प्रबन्धक विनायक जी ने कहा की* किसानों के लिए परियोजना के माध्यम से उपलब्ध सहायता एवं वर्तमान में संचालित योजनाओ के बारे में जानकरी दी उन्होंने कहा किसानों की जानकारी बढ़ाने और आजीविका बेहतर बनाने के लिए खेतों में बने तालाबों का सही इस्तेमाल करने के मकसद से उन्हें फील्ड पर प्रैक्टिकल गाइडेंस और जानकारी दी जा रही है ।
कार्यक्रम में जनपद सोनहत सीईओ श्री मनोज जगत सर और राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री मसत राम एवं अन्य विभागीय अधिकारियो अधिकारियों की मौजूदगी में कतला, रोहू और मिरगल के 338 पैकेट (338000 फिंगरलिंग) बीज का माँग एवं अनुदान राशि एकत्रित किया गया एवं कुछ किसानो को तत्काल बीज उपलब्ध करवया गया । मत्स्य निरीक्षक राजेश जटवार जी ने कहा आने वाले एक सप्ताह के भीतर सभी मत्स्य पालन किसानो को बीज उपलब्ध करवया जायेगा हमारा प्रयास है की किसानो को समय पर उच्च गुणवत्ता बीज मिले l
फोकस्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम किसानों व महिलाओं को नवाचार आधारित उद्यमों को संचालित करने के लिए आवश्यक ढांचा व संगठनात्मक व्यवस्था भी बना रहा है।यह पहल टिकाऊ आजीविका में मदद करने के साथ-साथ किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत भी प्रदान करती है, जो सततता और ग्रामीण आजीविका दोनों के लिए लाभकारी है। ये परिवर्तनकारी परियोजनाएँ एचडीएफसी बैंक के सीएसआर कार्यक्रम “एचडीएफ परिवर्तन” द्वारा वित्त पोषित हैं, किसानों की क्षमता निर्माण और इन पहलों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कई कार्यशालाएँ आयोजित की जाती है, ऐसे प्रयासों के माध्यम से, लंबे समय से संस्थान पर्यावरणीय, आर्थिक और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा दे रहा है, जिससे सभी के लिए एक अधिक लचीला भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।”
कार्यक्रम में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज जगत , बीपीएम बिहान श्री मसत राम , मत्स्य निरीक्षक राजेश जटवार वाटर संस्था से विनायक शर्मा, सुधान सरकार , विजय राजवाड़े, राजेंद्र सिंह , अंजू कुमार, शारदा प्रसाद, राम सिंह , सभी वसुंधरा सेवक एवं बड़ी संख्या में मछली पालन हितग्राही उपस्थित थे।














