रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए `खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग` ने `‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’` विशेष जांच अभियान शुरू किया है। `23 अगस्त तक चलने वाले अभियान` में मिठाई दुकानों, डेयरी और होटलों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और स्वच्छता परखी जा रही है।
कहां-कहां से लिए सैंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मुंगेली में छापामार कार्रवाई की:
– `आईसकेड़ी बरेला`: बर्फी का नमूना
– `होटल दाउपारा चौक`: जलेबी एवं कलाकंद
– `संत होटल, पड़ाव चौक`: पेड़ा का नमूना
सभी नमूनों को `राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर` भेजा गया है 
दुकानदारों को दिए ये सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान संचालकों को निर्देश दिए गए:
1. `तेल का दो बार से अधिक उपयोग न करें`
2. `पैकिंग के लिए अखबारी कागज का उपयोग न करें`
3. `अखाद्य रंगों और अत्यधिक कृत्रिम रंगों से बचें`
4. `पीने के पानी को ढककर रखें और परिसर में साफ-सफाई रखें`
5. `शाकाहारी और अन्य खाद्य सामग्री के लिए अलग पात्र रखें`
नागरिकों से भी अपील की गई है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता, पैकेजिंग और वैधता की जांच करें और मिलावट दिखने पर विभाग को सूचना दें।














