भाटापारा स्टेशन और 19 ट्रेनों में 306 यात्रियों से 2.32 लाख जुर्माना वसूला

रायपुर ,21 अगस्त। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 19 ट्रेनों में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में कुल 306 यात्रियों से 2,32,060 रुपए जुर्माना वसूला गया।

इसमें 176 बेटिकट यात्रियों से 160,350/- अनियमित टिकट धारी से 93 यात्रियों से 67975/- अधिक लगेज वाले 37 यात्रियों से 3835/- रूपये वसूला गया। इस कार्रवाई में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद मुख्य वाणिज्य निरीक्षक 1, वाणिज्य निरीक्षक-2 सहित 25 टिकट निरीक्षक, 4 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे।

Hot Topics

Related Articles