एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन 24 अगस्त से

संदीप यादव मुंगेली।:- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 11वीं में विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए कुल 7 सीटें रिक्त हैं, जिनमें 5 सीटें बालकों और 2 सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं में 1 सीट (बालक) और कक्षा 7वीं में 1 सीट (बालिका) खाली है।

प्रवेश एवं चयन प्रक्रिया

कक्षा 11वीं: प्रवेश कक्षा 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए होगा।

कक्षा 7वीं एवं 9वीं: अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 2 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में आयोजित होगी।

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 24 से 31 अगस्त के बीच (प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक) विद्यालय कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि तक विद्यालय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। विद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Hot Topics

Related Articles