कलेक्टर कुंदन कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, मुंगेली में कार्यकाल को बताया गया अविस्मरणीय ​टीम स्टार्स और ‘स्टार्ट ऑफ टुमारो’ के सदस्यों ने रामशरण यादव के नेतृत्व में दी शुभकामनाएं

​​मुंगेली संदीप यादव:-जिला कार्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुंगेली के निवर्तमान कलेक्टर कुंदन कुमार (IAS) को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर ‘स्टार्ट ऑफ टुमारो’ के सदस्यों और टीम स्टार्स की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी रामशरण यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपस्थित होकर कलेक्टर कुंदन कुमार को भावी कार्यकाल और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

​समारोह के दौरान वक्ताओं ने कलेक्टर के रूप में कुंदन कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मुंगेली जिले में उनका कार्यकाल प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत यादगार और ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने अपनी प्रशासनिक कसावट, त्वरित निर्णय क्षमता, कार्य के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।

​टीम सदस्यों ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कई उल्लेखनीय और विकासपरक कार्य हुए, जिन्होंने न केवल विकास की रफ्तार को तेज किया बल्कि राज्य स्तर पर मुंगेली का मान भी बढ़ाया।

​उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा IAS कुंदन कुमार का स्थानांतरण कांकेर जिले के कलेक्टर के रूप में किया गया है। टीम स्टार्स ने इसे उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता पर शासन के विश्वास का परिचायक बताया। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे कांकेर जिले में भी इसी ऊर्जा, समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

Hot Topics

Related Articles