भारी बारिश से NH-130 पर चूल्हट नाला की वैकल्पिक पुलिया बही, आवागमन प्रभावित होने का खतरा

जियाउल खान

अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 स्थित लखनपुर जूनाडीह चूल्हट नाला पुलिया के बगल में आवागमन के लिए बनाई गई वैकल्पिक पुलिया भारी बारिश के चलते पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त होकर बह गया। वैकल्पिक पुलिया के क्षतिग्रस्त होने तथा पुराना चूल्हाट पुलिया में बड़े गड्ढे होने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है और हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

लगातार बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ने से वैकल्पिक पुलिया पर पानी का दबाव बढ़ गया। इससे पुलिया का हिस्सा प्रभावित हुआ है। यदि बारिश का दौर जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने की आशंका है।

गौरतलब है कि NH-130 के चुलहट नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त वैकल्पिक पुलिया का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा आवागमन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hot Topics

Related Articles