दल्लीराजहरा/कुसुमकसा:- श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना के लिए पिछले 31 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही श्री कांवड़ यात्रा कुसुमकसा इस वर्ष भी बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह ऐतिहासिक और पावन यात्रा क्षेत्र में 31 वर्षों की अविरल परंपरा के रूप में जानी जाती है, जो ग्रामवासियों की एकता और शिवभक्ति का प्रतीक है। समस्त ग्रामवासी कुसुमकसा की ओर से जानकारी दी गई कि यह भव्य एवं धार्मिक आयोजन आप सभी श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं दानदाताओं के तन, मन एवं धन से प्राप्त सहयोग के कारण ही सफल हो पाया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्मानित जनों, युवाओं, माताओं-बहनों, ग्रामवासियों एवं दानदाताओं का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है।














