बालोद। हिंदू सेना प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा के आह्वान पर बालोद जिला अध्यक्ष नंदा पसीने के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगा राम चव्हाण से सौजन्य मुलाकात की
इस दौरान संगठन की ओर से अधिकारियों को लकी बैम्बू का पौधा भेंट किया गया यह पौधा सुख, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जिसे कार्यालय और कार्यस्थल पर सकारात्मकता के लिए रखा जाता है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधन भट्ट ने जिला में शराब के अलावा अन्य नशीले पदार्थ पर रोक लगाने और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी विशेष चर्चा की
प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव ने संगठन के कार्यों और उद्देश्यों को लेकर संक्षिप्त जानकारी दी गई कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की
इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने नगर पुलिस अधीक्षक विकाश पाटले वं दल्ली राजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की से भी मुलाकात किए
इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बोधन भट्ट, प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, संगठन संरक्षक आशा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ममता पटेल, नगर उपाध्यक्ष मातृशक्ति ज्योति राजा भोज, साक्षी खटवानी, मातृशक्ति महामंत्री पुष्पा शांडिल्य, नगर अध्यक्ष शंकर साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l














