नाबालिग बेटी से दुष्कर्म आरोपी पिता गिरफ्तार

भाटापारा| 17 साल की बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थिया (पीड़िता की मां) ने थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति शिवकुमार यादव उसकी नाबालिग पुत्री के साथ डरा-धमकाकर व मारपीट कर लगातार गलत काम कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था।

​पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 478/2026, धारा 64(2)(च)(ड), 74, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 75 जेजे एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर घेराबंदी की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। ​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी शिवकुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles