गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले नागरिक संतोष यादव को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित……

● *पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने जिला पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित*
● *बस सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत संतोष यादव ने सरहदी जिलों में फरार होने वाले अपराधियों की सटीक जानकारी देकर पुलिस की सहायता की*
● *अपराध नियंत्रण में सजग नागरिकों का सहयोग अत्यंत सराहनीय: पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय*

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की त्वरित धरपकड़ के लिए आम नागरिकों के सहयोग को सदैव प्रोत्साहित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 24.08.2026 को जिला पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में एक सादे समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय द्वारा संतोष यादव (निवासी सिविल लाइन, बलौदाबाजार) को प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

श्री संतोष यादव बसों की टाइमिंग, उनके आवागमन और बस स्टैंड से रवाना होने का पर्यवेक्षण (सुपरवाइज) का कार्य करते हैं। उनके द्वारा अपनी सतर्कता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए जिले में घटित विभिन्न गंभीर अपराधों के आरोपियों, जो बसों के माध्यम से बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद एवं आसपास के सरहदी जिलों में फरार होने की फिराक में थे, उनकी सटीक पहचान एवं जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई गई। उनके इस अमूल्य योगदान से पुलिस को फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में त्वरित सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा का वक्तव्य:- “अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सजग और जिम्मेदार नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। श्री संतोष यादव द्वारा दिखाया गया यह दायित्वबोध और पुलिस के प्रति सहयोगात्मक रवैया अन्य नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायी है।”

Hot Topics

Related Articles